• Knowledge session / Webinar
  • Hindi
  • Online
  • 1 hr 30 mins

नेटवर्क का प्रयोग करके प्रभावशाली फंडरेज़िंग

Fundraising
Category
Sector Agnostic (SA)
Target Sectors
Thu 14 Nov 2024
03:00 PM to 04:30 PM

Event has already passed and is no longer accepting registrations.

Watch session recording & access related resources
Share


क्या आप एक ग्रासरूट NGO हैं जो अपनी कम्युनिटी में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं, लेकिन बदलते माहौल के साथ तालमेल बिठाना आपके लिए मुश्किल हो रहा है? आप अकेले नहीं हैं। सीमित संसाधनों, नेटवर्क्स और जरूरी जानकारी की कमी अक्सर क्षेत्रीय, कम्युनिटी आधारित NGOs को नुकसान पहुंचाती है।

इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए IPN नए रीजनल लर्निंग सीरीज़ की शुरुआत कर रहा है, जिसमें सबसे पहले हिंदी पर फोकस होगा! यह सीरीज़ खासतौर से कम्युनिटी आधारित NGOs के लिए डिजाइन की गई है, ताकि उन्हें जरूरी जानकारियाँ, संसाधन और सहयोग एक आसान और समझने योग्य तरीके से मिल सके।

हमारी पहली सेशन का आयोजन  सिक्स्थ डिग्री कंसल्टिंग के साथ पार्टनरशिप में हो रहा है, जिसमें हम नेटवर्क्स बनाकर फंडरेज़िंग के तरीकों पर फोकस करेंगे।

सेशन की मुख्य बातें:

  • डोनर नेटवर्क को बढ़ाना: संभावित डोनर्स का नेटवर्क बढ़ाने और उन्हें जोड़ने की रणनीतियाँ जानें।

  • पहली बार डोनर्स को प्रेरित करना: एम्बेसडर्स और भरोसेमंद लोगों का उपयोग कैसे करें, जो आपके मैसेज को फैलाने और नए कनेक्शन बनाने में मदद करें।

  • साझेदारी बनाना: जानें कि पार्टनर्स आपकी प्रोग्राम का समर्थन कैसे कर सकते हैं।

  • भरोसा स्थापित करना: पर्सनल नेटवर्क का उपयोग करके भरोसा कैसे बनाएं और अपने उद्देश्य के लिए सहयोग प्राप्त करें।

यह सेशन उन NGO लीडर्स और फंडरेज़िंग टीमों के लिए अनुशंसित है जो कम्युनिटी स्तर पर काम कर रहे हैं, हिंदी भाषी हैं, और अपनी फंडरेज़िंग कोशिशों को बढ़ाना चाहते हैं।

किसी भी प्रश्न के लिए, कृपया हमें ipn@indiapartnernetwork.org पर लिखें ।

Simon Alex Fernandes

India Partner Network

Sixth Degree Consulting

More Upcoming Events