Event has already passed and is no longer accepting registrations.
IPN ने Transuniffy के साथ साझेदारी में SSE सीरीज़ हिंदी में पेश किया है, ताकि और अधिक एनजीओ इसे आसानी से समझ सकें और लाभ उठा सकें।
SSE Series का प्लान
SSE हिंदी श्रृंखला के अंतर्गत तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे:
सत्र 1: सोशल स्टॉक एक्सचेंज का परिचय – SSE क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, और यह NGO के लिए कैसे उपयोगी हो सकता है। अगर आप पहला सत्र नहीं सुन पाए, तो चिंता न करें; रिकॉर्डिंग उपलब्ध होते ही हम आपको बता देंगे।
सत्र 2: NGO की लिस्टिंग की आवश्यकताएं और प्रक्रिया – SSE पर अपने संगठन को पंजीकृत करने और सूचीबद्ध करने के लिए ज़रूरी कदमों की जानकारी।
सत्र 3: प्रश्नोत्तर सत्र – प्रतिभागियों के सवालों के जवाब के लिए एक विशेष सत्र, जहां वे विशेषज्ञों से SSE से जुड़ी किसी भी शंका पर चर्चा कर सकते हैं।
इस सत्र में हम आपको सोशल स्टॉक एक्सचेंज (SSE) पर सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया सरल भाषा में समझाएंगे। इसमें शामिल हैं:
SSE पर सूचीबद्ध होने के लिए क्या योग्यता चाहिए।
वित्तीय विवरण और इम्पैक्ट रिपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज़ कैसे तैयार करें।
SSE पर पंजीकरण करना और फंडरेज़िंग डॉक्यूमेंट (FRD) बनाना।
SEBI तथा एक्सचेंज की अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करना
अंत में निवेशकों और दाताओं से फंड जुटाने के लिए सूचीबद्ध होना।
छोटे और मझोले एनजीओ जो नए फंडिंग विकल्प समझना चाहते हैं।
ऐसे संगठन जो SSE पर सूचीबद्ध होने की तैयारी और दस्तावेज़ीकरण सीखना चाहते हैं।
फंडरेज़िंग और संचालन से जुड़े पेशेवर जो अपने संगठन को निवेशकों और दाताओं से जोड़ना चाहते हैं।
सत्र से पहले संसाधन ज़रूर देखें: All about Social Stock Exchange(SSE)
यदि आप SSE लिस्टिंग में मदद ढूंढ रहे हैं या कोई साथी चाहते हैं जो आपकी मदद करे, तो IPN डायरेक्टरी में लिस्टेड सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें। Click here


_48fc4370-7d79-417d-b1b1-9f07e64e9e63.webp)