• Knowledge session / Webinar
  • Hindi
  • Online
  • 1 hr 30 mins

सोशल स्टॉक एक्सचेंज - संक्षिप्त परिचय, प्रक्रिया और एनजीओ के लिए अवसर

Fundraising
Category
Sector Agnostic (SA)
Target Sectors
Wed 15 Oct 2025
03:00 PM to 04:30 PM

Event has already passed and is no longer accepting registrations.

Watch session recording & access related resources
Share


सोशल स्टॉक एक्सचेंज क्या है? इसमें पंजीकरण करने से आपके संगठन को कैसे नए फंडरेज़िंग मौके मिल सकते हैं? और एक छोटे या मझोले एनजीओ के लिए यह कितना उपयोगी हो सकता है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो यह सत्र आपके लिए है।

IPN ने पहले भी SSE सीरीज़ आयोजित की थी और यह सत्र बहुत सफल रहा। इसी सफलता को देखते हुए, अब IPN ने Transuniffy के साथ साझेदारी में SSE सीरीज़ हिंदी में पेश किया है, ताकि और अधिक एनजीओ इसे आसानी से समझ सकें और लाभ उठा सकें।

SSE Series का प्लान

SSE हिंदी श्रृंखला के अंतर्गत तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे:

  • सत्र 1: सोशल स्टॉक एक्सचेंज का परिचय – SSE क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, और यह NGO के लिए कैसे उपयोगी हो सकता है।

  • सत्र 2: NGO की लिस्टिंग की आवश्यकताएं और प्रक्रिया – SSE पर अपने संगठन को पंजीकृत करने और सूचीबद्ध करने के लिए ज़रूरी कदमों की जानकारी।

  • सत्र 3: प्रश्नोत्तर सत्र – प्रतिभागियों के सवालों के जवाब के लिए एक विशेष सत्र, जहां वे विशेषज्ञों से SSE से जुड़ी किसी भी शंका पर चर्चा कर सकते हैं।

इस सत्र में हम सोशल स्टॉक एक्सचेंज (SSE) की पूरी जानकारी सरल भाषा में साझा करेंगे। आप जानेंगे कि यह प्लेटफ़ॉर्म क्यों बनाया गया है, इसका मकसद क्या है और यह एनजीओ को किस तरह पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर नए फंडरेज़िंग के अवसर देता है। साथ ही, हम बताएंगे कि इसमें पंजीकरण और सूचीबद्ध होने के लिए कौन-सी प्रक्रिया अपनानी होगी और शुरुआत कैसे करनी है।

इस सत्र से आप क्या सीखेंगे

  • सोशल स्टॉक एक्सचेंज की बुनियादी समझ और इसका उद्देश्य।

  • पंजीकरण और सूचीबद्ध होने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया।

  • कौन से एनजीओ इसके लिए पात्र हैं और उन्हें क्या तैयारी करनी चाहिए।

  • इससे जुड़ने के बाद एनजीओ को मिलने वाले लाभ और लंबे समय में खुलने वाले अवसर।

किसे आना चाहिए

  • छोटे और मझोले एनजीओ जो नई और भरोसेमंद फंडिंग विकल्प तलाश रहे हैं।

  • ऐसे संगठन जिनकी लीडरशिप टीम SSE की नियमावली और अनुपालन (compliance) को समझना चाहती है।

  • फंडरेज़िंग और संचालन से जुड़े प्रोफेशनल्स जो अलग-अलग फंडर्स से जुड़ने की रणनीति सीखना चाहते हैं।

यह एक मौका है विशेषज्ञों से सीखने, सफल एनजीओ के अनुभव जानने और SSE पर अपनी लिस्टिंग यात्रा शुरू करने का।

सत्र से पहले निम्नलिखित संसाधन ज़रूर देखें: All about Social Stock Exchange(SSE)

यदि आप SSE लिस्टिंग में मदद ढूंढ रहे हैं या कोई साथी चाहते हैं जो आपकी मदद करे, तो IPN डायरेक्टरी में लिस्टेड सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें। Click here

Manish Puranik

India Partner Network

Transunifyy

More Upcoming Events