रिटेल गिविंग को एक फंडिंग माध्यम के रूप में देखना
रिटेल फंडरेजिंग, विभिन्न चैनलों जैसे भौतिक स्टोर्स, ऑनलाइन मंच, इवेंट्स, इत्यादि के माध्यम से व्यक्तिगत डोनर्स के बड़े-बड़े समूहों से छोटे-छोटे परिमाण में पैसे जुटाने का तरीका है। रिटेल फंडरेजिंग अपनी पहुँच का विस्तार करने, फंडिंग स्रोत को विविध बनाने, समुदायों के साथ जुड़ने, ब्रांड बनाने, और गिविंग को और अधिक सुलभ बनाने की एक बहुमूल्य रणनीति है।
इस बुनियादी दिशानिर्देश से आपको निम्नलिखित के माध्यम से अपनी रिटेल फंडरेजिंग की यात्रा की शुरूआत करने में मदद मिलेगी:
- रिटेल फंडरेजिंग के लिए अपनी आतंरिक तैयारी का आंकलन करके
- आप क्या हासिल करना चाहते हैं उसके लक्ष्यों और उद्देश्यों को परिभाषित करके
- यह योजना बनाकर कि सोशल मीडिया के पहुँच सम्बन्धी प्रयासों के माध्यम से डोनर्स तक कैसे पहुंचा जाए
यह संसाधन, नॉन-प्रॉफ़िट्स में लीडरशिप, फंडरेजिंग टीमों, और कम्युनिकेशन टीमों के लिए बेहद जरूरी है।
ध्यान दें: इनमें से प्रत्येक खंड में दिए गए मुख्य सवालों और जांचसूची का उपयोग, ऑर्गनाइजेशंस द्वारा या तो अपनी रिटेल फंडरेजिंग का निर्माण करने और मजबूत बनाने के लिए, या उन्हें सत्यापित करने के लिए किया जा सकता है।