त्रैमासिक रिपोर्टिंग टेम्पलेट
एक त्रैमासिक रिपोर्ट में तीन महीने की अवधि में हुई प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में डोनर्स को अपडेट दी जाती है। इन रिपोर्टों में आम तौर पर मात्रात्मक(क्वांटिटेटिव) और गुणात्मक (क्वालिटेटिव) डेटा शामिल होता है, जैसे परियोजना के मील के पत्थर(माइलस्टोंस), प्राप्त परिणाम, लाभार्थी आंकड़े(बेनेफिशरी स्टेटिस्टिक्स), वित्तीय विवरण और नियोजित गतिविधियों या बजट से कोई विचलन। त्रैमासिक रिपोर्टिंग संगठन के प्रयासों और परिणामों में पारदर्शिता, जवाबदेही और दाता का विश्वास सुनिश्चित करती है।
डोनर्स को त्रैमासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते समय इस संसाधन का उपयोग संदर्भ टेम्पलेट के रूप में किया जा सकता है।
- अंग्रेजी टेम्पलेट में शामिल हैं:प्रोजेक्ट सिंहावलोकन और उद्देश्य
- प्रोजेक्ट आउटपुट और परिणाम(आउटकम) ट्रैकिंग
- फील्ड से अंतर्दृष्टि
- वित्तीय उपयोग( फाइनेंसियल (युटीलिज़ेशन)
- परियोजना प्रबंधन अगले चरण, जोखिम और शमन(मिटिगेशन) आदि का विवरण
केस स्टडीज और तस्वीरें
2. इसमें हिंदी में एक टुटोरिअल वीडियो भी दिया गया है जिससे आप टेम्पलेट को इस्तेमाल करना सीख सकते हैं।
यह संसाधन M&E टीमों, प्रोग्राम मैनेजर्स और टीमों के लिए सुझाया जाता है।
नोट: यह केवल एक संदर्भ टेम्पलेट है. यह अत्यधिक प्रोत्साहित किया जाता है कि आप इस टेम्पलेट को अपने संगठन की आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित करें। हम इस प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करने में प्रसन्न हैं। कृपया ipn@indiapartnernetwork.org पर संपर्क करें।