Fundraising / Retail Fundraising

गिविंग कैंपेन स्थापित करने के लिए कदम दर कदम वर्क-बुक

Guideline
Intermediate Giving Tuesday

‘गिविंग वीक’ एक वार्षिक समर्पित अवधि है जिसके दौरान व्यक्ति, संस्थाएं और समुदाय परोपकारी कार्यों के लिए दान, स्वयंसेवा और समर्थन हेतु सहयोग का आह्वान करने के लिए मिलजुलकर प्रयास करने के लिए एकजुट होते हैं। ‘गिविंग वीक’ नॉन-प्राफिट संस्थाओं को अपना प्रभाव बढ़ाने, ज्यादा से ज्यादा दानदाताओं को खुद से जोड़ने, और अपने कार्य में सहयोग करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं आदि के साथ संबंधों को मजबूत करने का अवसर देता है।

यह वर्क-बुक भारत में नॉन-प्रॉफिट और सामुदायिक संगठनों को सफल गिविंगट्यूजडे कैंपेन चलाने के लिए कदम-दर-कदम मार्गदर्शन देती है। यह कैंपेन की योजना तैयार करने, इसके दौरान प्रेरक कथानक प्रस्तुत करने (स्टोरीटेलिंग), टीम तैयार करने, ब्रांडिंग करने, कथानक का विकास करने (यानी नैरिटिव सेट करने), दृश्य विषयवस्तुएं (वीडियो, प्रसेन्टेशन, नाटक आदि) तैयार करने, तकनीकी अनुकूलन और मार्केटिंग रणनीति तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करती है। लोगों को जोड़ने पर जोर देते हुए और SMART लक्ष्य निर्धारित करते हुए, यह वर्क-बुक कैंपेन टीम बनाने, ब्रांड बनाने, प्रभावशाली कथानक (नैरेटिव) विकसित करने, दृश्य विषयवस्तुएं एकत्र करने, तकनीकी जांच करने और मार्केटिंग कम्युनिकेशन की प्रभावी योजना बनाने के लिए उपकरण प्रदान करती है। ऐसे अतिरिक्त साधन और टेम्पलेट्स उपलब्ध हैं जो गिविंगट्यूजडे के दौरान ऑर्गनाइजेशनों को डोनरों के सामने बेहतर प्रभाव डालने में उनकी मदद कर सकते हैं।

इस पुस्तिका में ये सभी संसाधन दिए गए हैं:

  1. सफल गिविंग कैंपेन तैयार करने के लिए कदम-दर-कदम मार्गदर्शिका का पीडीएफ (PDF)
  2. एक छोटा वीडियो ट्यूटोरियल जिसमें यह जानकारी दी गई है कि इस वर्क-बुक को किस तरह से भरें और इसका उपयोग कैसे करें।

यह संसाधन फंडरेजिंग टीमों, NGO  लीडर्स और कम्युनिकेशन मैनेजरों के लिए उपयोगी है, जो अपने गिविंग कैंपेन्स चलाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

 

Please login or signup to view the resource.
Signup
संस्थाओं-के-लिए-एक-सफल-अभियान-बनाने-के-लिए-मार्गदर्शिका-2.pdf
707 KB
संस्थाओं के लिए एक सफल अभियान बनाने के लिए मार्गदर्शिका
8:23
Share your feedback!
Did you find our resources useful and relevant? We'd love to hear from you
0.0 rating
21
Views
13
Downloads
Related Resources
Fundraising / Retail Fundraising
Intermediate Danamojo