CSR डोनर रेडीनेस को समझना
ड्यू डिलिजेंस या यथोचित परिश्रम का मतलब, नॉन-प्रॉफ़िट्स को फंड्स प्रदान करने से पहले डोनर्स द्वारा सावधानीपूर्वक की गई छानबीन, विश्लेषण और आकलन है। ड्यू डिलिजेंस, नॉन-प्रॉफिट के रेडीनेस का आकलन करने, और उनकी वैधता, नैतिक मानकों और विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। इससे गैर कानूनी या अनैतिक गतिविधियों में शामिल सोर्स से फंड्स स्वीकार करने के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
इसके अलावा, ड्यू डिलिजेंस से यह सुनिश्चित होता है कि नॉन-प्रॉफिट का उद्देश्य, आदर्श, और लक्ष्य, संभावित डोनर्स के उद्देश्य, आदर्श, और लक्ष्य के अनुरूप है, जिससे दोनों में लाभदायक पार्टनरशिप को बढ़ावा मिलता है और ऑर्गनाइजेशन की प्रतिष्ठा और निष्ठा की रक्षा होती है।
"CSR डोनर रेडीनेस को समझना" पर आधारित इस ट्यूटोरियल से नॉन-प्रॉफ़िट्स को निम्न में मदद मिलती है:
- कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी (CSR) फंडिंग के लिए डोनर मानदंडों और पंजीकरण प्रक्रियाओं को समझना
- सत्त्वा के डोनर संलग्नता विशेषज्ञता से मिलने वाली मुख्य अंतर्दृष्टियों और बहुमूल्य सीख के बारे में पता करना
आंशिक या संपूर्ण रूप से CSR फंडिंग के भरोसे रहने वाले नॉन-प्रॉफ़िट्स की फंडरेज़िंग, कानूनी, फाइनेंस और अकाउंटिंग टीमों के लिए इस रिसोर्स की सिफारिश की जाती है।